August 27, 2026 3:58 PM

गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंचे दरोगा को पत्नी और बेटी ने पकड़ा, पुलिस को किया फोन

मेरठ: मेरठ में दरोगा को पत्नी-बेटी ने गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। बेटी-पत्नी ने रात 10 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को चौकी लेकर चली आई। इसके बाद आपसी समझौता करवाकर वापस घर भेज दिया। हालांकि दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार किया है।

कमरे में अचानक पहुंची मां-बेटी

मुजफ्फरनगर के रहने वाले दरोगा वर्तमान में एटा में तैनात है। दरोगा की पत्नी मुजफ्फरनगर में ही घर पर बच्चों के संग रहती है। बिजली बंबा बाइपास के ग्रीन विलेज कॉलोनी में दरोगा की प्रेमिका रहती है। गुरुवार को दरोगा की गर्लफ्रेंड का बर्थडे था। गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने बिना छुट्‌टी लिए मेरठ पहुंचे। दरोगा के मेरठ आने की खबर किसी तरह पत्नी को चल गई।

पुलिस दोनों को लेकर आई, घर भेजा

इसके बाद पत्नी, बेटी को लेकर ग्रीन विलेज कॉलोनी मेरठ आ गई। प्रेमिका के घर तक पहुंच गई। यहां पत्नी ने जब दरोगा पति को प्रेमिका का जन्मदिन मनाते रंगे हाथों पकड़ा तो हंगामा कर दिया। सूचना पर शाप्रिक्स माल चौकी पुलिस भी मौके पर बुला ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। चौकी प्रभारी गौरव का कहना है कि दरोगा रिश्ते की भतीजी के जन्मदिन में आया था, पत्नी ने आकर हंगामा कर दिया। दोनों को घर भेज दिया गया है। दोनों ने किसी शिकायत से मना किया है।

By जागरण via Dailyhunt

Related Posts