September 14, 2026 2:58 AM

कूलर में पानी डालना बना बहाना ! करंट लगने से हो गई महिला की मौत…

मैनपुरी: एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम हथपऊ में कूलर में पानी डालते समय महिला को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।

घटना रविवार सुबह की है। ग्रामवासी 28 वर्षीय अनीता पत्नी दीपेंद्र पाल अपने घर की साफ सफाई कर रही थी। उसी समय वह कूलर में पानी डालने लगी। कूलर में पानी डालते समय करंट लग गया और वह गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार खोखर ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका का पति पंजाब में नौकरी करता है। उसे घटना की जानकारी देकर घर बुलाया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।

Related Posts