April 26, 2026 10:34 PM

फ़रमानी नाज़ के पिता और भाई ने किया था ऐसा काम, पोल खुल गई सरेआम, सुनें पुलिस की जुबानी, आरोपियों की पूरी कारस्तानी…Video

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर पुलिस ने भजन गायिका और यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. मामले में सिंगर फरमानी के ही सगे भाई और पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और एक बाइक भी बरामद की है.

दरअसल, बीते 5 अगस्त को रतनपुरी इलाके के  मोहम्मदपुर माफ़ी गांव निवासी सिंगर फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उस समय पुलिस ने मृतक खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे.

इस घटना के खुलासे को लेकर मुजफ्फरनगर एसपी संजीव सुमन ने कई टीमों का गठन किया गया था. आज इस मामले में सिंगर फरमानी नाज़ के पिता आरिफ़ और भाई फ़रमान के साथ 2 अन्य आरोपियों फरियाद और जाकिर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दो चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में फरमानी नाज के पिता आरिफ और भाई फरमान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. बहरहाल, पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सभी चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.

Related Posts