July 17, 2026 7:51 PM

करवा चौथ पर पूरी नहीं हुई पति की कही बात, पत्नी ने पहुंचा दिया हवालात, पढ़िये पूरी खबर…

रायबरेली: पौराणिक कथाओं के अनुसार जहां सुहागिनी करवा चौथ का व्रत अपने पति की दीर्घायु के लिए रखतीं हैं और पति का मुंह देख कर ही व्रत समाप्त करती हैं, पर अब समय बदल रहा है जिसमें ये मान्यताएं एक कहानी भर नजर आ रही हैं इस कलयुग में कुछ भी सभ्भव है । यहां तक की अब कुछ पत्नियां मनमाफिक इच्छापूर्ति ना होने पर पति को जेल पहुंचाने से भी बाज नहीं आ रही हैं ।

इसका जीता जागता उदाहरण बछरावां कस्बे के पटेल नगर में देखने को मिला । गौरतलब हो की इस यहां एक पति अपनी पत्नी के साथ रहते हैं उनके एक 3 वर्ष का पुत्र भी है। पति की माने तो 22 तारीख को उनकी पत्नी ने मोबाइल पर देखकर उनसे एक साड़ी ऑनलाइन बुक कराने के लिए कहा था । उन्होने साड़ी बुक भी करा दी थी परंतु यह उसका दुर्भाग्य ही कहेंगे कि करवा चौथ के दिन साड़ी की डिलीवरी नहीं आ सकी।

सूत्रो की माने तो इस पर नाराज पत्नी ने घर में तांडव मचा दिया। इससे भी मन नही भरा तो डायल 112 को फोन कर पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचा दिया। करवा चौथ के दिन इस अजीबोगरीब मामले को देख कर थानाध्यक्ष भी परेशान थे। थाने का स्टाफ पत्नी को समझाने बुझाने में जुटा रहा की छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह नहीं मचाई जाती है। इसलिए वह सुलह समझौता कर ले परंतु कलयुग कि यह पतिव्रता मानने के लिए तैयार नहीं दिखाई दे रही थी।

Related Posts