June 19, 2026 4:23 PM

एलियन ने की UFO एक्सपर्ट से बात, बताया पृथ्वी पर कहां रहते हैं और कैसे दिखते हैं, और कहाँ से आते हैं एलियन ?

न्यूज़ डेस्क: एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। लोगों में इनको लेकर अलग अलग मत है। कुछ लोगों का मानना है कि इंसानों की तरह दुनिया में दूसरे प्राणी भी हैं। वहीं कुछ लोग एलियंस में नहीं मानते हैं। हालांकि कई लोगों ने एलियंस और यूएफओ देखने के दावे किए हैं। वहीं कई सालों से कई एक्सपर्ट्स एलियंस की खोज में लगे हैं। हालांकि अभी तक इनका कोई ठोसय सबूत सामने नहीं आया है। इस बीच हाल ही में ऐना व्हिट्टी नाम की महिला ने UFO’s: A Fundamental Truth नाम की डॉक्यूमेंटरी बनाई है, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज दावे किए हैं।

पृथ्वी पर ही रहते हैं एलियंस

ऐना व्हिट्टी ने बताया कि एलियंस किसी और ग्रह पर नहीं रहते बल्कि वो हमेशा से पृथ्वी पर ही थे। महिला का दावा है कि एलियंस बिल्कुल इंसानों जैसे दिखते हैं। लेकिन सिर्फ इंसान का एडवांस वर्जन है। दरअसल,ऐना व्हिट्टी ने एलियंस के बारे में ये दावे अपनी पूर्व कलीग डॉ शिर्ले राइट के उस बयान पर किए हैं, जिसमें डॉ शिर्ले ने दावा किया था कि उन्होंने 1947 में एलियन का इंटरव्यू लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस इंटरव्यू में जब एलियन से पूछा गया था कि वो कहां रहते हैं तो उसने जवाब दिया था कि वे समुद्र में रहते हैं, जहां इंसान नहीं पहुंच पाया है।

यहां से आते हैं एलियंस

ऐना ने डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में बताया कि एलियंस हमेशा से पृथ्वी पर ही थे। ऐसे में उन्हें दूसरे ग्रह पर ढूंढना बेकार है। अगर डॉ शिर्ले सही हैं, तो एलियंस समुद्र के अंदर से आते हैं, ना कि किसी दूसरे ग्रह से। इस बात को नकारा इसलिए नहीं जा सकता कि सालों से इन एलियंस के कई सबूत हाथ लग चुके हैं। भले ही इन सबूतों को नकार दिया जाता है लेकिन अगर गहराई से देखें तो इनके सबूत पृथ्वी पर ही मिले हैं ना कि अन्य किसी ग्रह पर।

 इंसानों से हर मामले में एडवांस हैं एलियन

ऐना का कहना है कि एलियंस इंसानों का एडवांस वर्जन है। समुद्र में नीचे रहने की वजह से वे इंसानों से अलग हैं। जिस तरह से पृथ्वी पर स्टोन ऐज से लेकर अब तक इंसान काफी बदल गया है, यही बात समुद्र में रह रहे एलियंस पर भी लागू होती है। ऐना का कहना है कि एलियंस हर मामले में इंसानों से एडवांस हैं। इनकी तकनीक और इंटेलिजेंस सबकुछ बेस्ट है। ऐना ने अपनी डॉक्यूमेंटरी में 1947 के क्रैश पर भी चर्चा की है। बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा।

Related Posts