July 17, 2026 9:00 PM

उत्तराखंड से भाजपा के ये 70 नेता करेंगे उत्तरप्रदेश मे चुनाव प्रचार…

देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता यूपी जाएंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की ओर से इनके नामों की सूची जारी की गई है। सूची में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत आदि के नाम शामिल हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक यूपी चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, राजपुर विधायक खजान दास है।

हिमांशु चमोली, संजीव चौहान सहित कई नाम

इनके अलावा विधायक आदेश चौहान, मुकेश कोली, महेश जीना, राम सिंह कैडा, अनिल शाही, प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, कृष्ण कुमार सिंघल, भारत भूषण चुघ, आदित्य कोठारी, ऋषि कंडवाल, कुंदन परिहार, शिव अरोड़ा, खूब सिंह, सौरभ थपलियाल, मधुसूदन जोशी, हिमांशु चमोली, संजीव चौहान, कमलेश कुमार सैनी, विक्रम कंडारी, जगमोहन चंद, विकास शर्मा, मोहित कौशिक आदि शामिल हैं।

धामी व कौशिक भी जाएंगे उप्र के दौरे पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी भी उप्र में लगाई जाएगी।

Related Posts