July 19, 2026 12:53 AM

उत्तराखंड सरकार ने नियुक्त किये तीन दायित्वधारी, आदेश जारी…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले तीन दायित्वधारी नियुक्त किए हैं। अनुसूचित जाति आयोग में तीन सदस्यों के रूप में मोहन प्रसाद महर, श्यामल कुमार और राजेंद्र प्रसाद टम्टा नामित किए गए हैं। धामी सरकार के इस कदम को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

सचिव अमित नेगी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि नामित व्यक्तियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, अधिकारों और सेवा अवधि के बारे में संबंधित प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास थी। आर्य कुछ समय पूर्व भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही है। अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के पदों पर नियुक्ति में दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं को साधने की कोशिश की गई है। सरकार ने चुनाव से ठीक पहले यह कदम उठाया है। यही वजह है कि दायित्व वितरण के इस आदेश को धामी सरकार के पूर्व मंत्री आर्य की रणनीतिक काट के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Posts