July 18, 2026 1:06 AM

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र बोलेंगे फर्राटेदार अँग्रेजी, हर स्कूल में रखे जाएंगे अंग्रेजी और कंप्यूटर के टीचर 

देहरादून: उत्तराखंड में अंग्रेजी और कंप्यूटर में माहिर बेरोजगारों के लिए शिक्षा विभाग में नौकरी का नया अवसर आने जा रहा है। सरकारी स्कूलों के छात्रों को अंग्रेजी और कंप्यूटर में माहिर बनाने के लिए सरकार अतिथि शिक्षक की तर्ज पर विशेष शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। शुरुआती आंकलन के अनुसार 30 हजार के करीब लोगों को अस्थायी रोजगार मिल सकता है।

पहली से 12 वीं तक अंग्रेजी का शिक्षक और कक्षा छह से ऊपरी कक्षाओं के लिए कंप्यूटर शिक्षक। अतिथि शिक्षक फार्मूले के तहत नियुक्त होने वाले ये शिक्षक प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान देंगे। पहली से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्पीकिंग इंग्लिश पर फोकस रहेगा। दरअसल, ये दो विषय ऐसे हैं।

अंग्रेजी-कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव बनाया गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द इनकी नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो जाए। 

बंशीधर तिवारी, महानिदेशक-शिक्षा

जिनमें सरकारी स्कूलों के छात्र असहज होते हैं। अक्सर देखा गया है कि सरकारी स्कूलों के छात्र अंग्रेजी में हाथ तंग होने के कारण कई अवसरों पर अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करने से चूक जाते हैं। सरकार का मानना है कि अतिथि शिक्षक की तर्ज पर अंग्रजी और कंप्यूटर का अलग से शिक्षक होने का शिक्षण व्यवस्था को लाभ मिलेगा। 

 

Related Posts