लखनऊ: किसी भी लोकतांत्रिक देश में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका जनता निभाती है। क्योंकि लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए होता है। लोकतांत्रिक देश में मतदान जनता का सबसे अहम और ताकतवर अधिकार होता है, जहां जनता यह तय करती है कि देश की सत्ता किसके हाथों में जाएगी। निर्धारित समय पर सभी मतदाता अपने मतों के आधार पर किसी एक पार्टी व नेताओं को जीत दिलाते हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी जरुरी हो जाती है। विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 59 और पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में हो रहे मतदान लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।

- उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए आज मतदान किया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक की जाएगी।
- वहीं पंजाब में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता, कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला करेंगे।
कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर सपा का बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है।
संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 20, 2022
साइकिल का बटन दबाया निकली कमाल की पर्ची
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव जारी है। समाजवादी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए है आरोप है कि समाजवादी पार्टी की बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। इससे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेते हुए सुचारु एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के अपील की है। समाजवादी पार्टी अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर सपा की बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। उन्होंने मामले को चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई करे।







