July 17, 2026 8:43 PM

“आप” को झटका प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण लौटे भाजपा मे, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता, विधायक महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है। शुक्रवार को आप के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौट आए हैं। विनोद कपरवाण चमोली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले ही कपरवाण ने भाजपा छोड़कर आप का दामन थामा था।  राज्य सभा सांसद व भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें भाजपा का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।


दिल्ली में थामा था आप का दामन

बता दें कि विनोद कपरवाण ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में आप का दामन थामा था। उन्हें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सदस्यता ग्रहण करवाई थी। विनोद कपरवाण ने 30 सालों तक बीजेपी में काम किया और उन्हें पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का भी करीबी माना जाता है।

Related Posts