July 17, 2026 8:51 PM

असदुद्दीन ओवैसी की मुस्लिमों को नसीहत, बोले – सपा परिवारवादी पार्टी, सिर्फ चुनाव में करती है याद

लखनऊ: आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बांदा व रायबरेली में जनसभाएं कीं। बांदा में ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, सपा परिवारवादी पार्टी है। उसे सिर्फ चुनाव में ही मुसलमान याद आते हैं। आज मुसलमान समाज कम पढ़ा लिखा क्यों है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी इसी समाज में क्यों हैं। जब सपा से पूछा जाएगा तो जवाब देगी, इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा पार्टी के संयोजन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि मुसलमान को फुटबाल बना रखा है। आज किसान एक-एक बोरी खाद के लिए परेशान है। रोजगार न होने से गांव खाली हो गए हैं। योगी सरकार बुलडोजर की बात करती हैं। वहीं, अर्जुन बांध के नाम पर बुंदेलखंड की जनता को गुमराह किया गया। इससे केवल महोबा को ही पानी मिलेगा। वहीं, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सि‍ंह कुशवाहा ने कहा, उनका उद्देश्य सबको हिस्सेदारी व समान अधिकार दिलाना है। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास का झूठा नारा दिया है।

रायबरेली में जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सियासी ताकत हासिल नहीं करेंगे, तो हम सिर्फ नारे लगाने वाले रह जाएंगे। अपने ऊपर हुए हमले का भी उन्होंने जिक्र किया और कहा कि चंद चोर किस्म के लोगों ने हमारी गाड़ी पर गोलियां चलाई। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ङ्क्षजदगी हम सब लिखाकर लाए हैं, इज्जत लिखाकर लाए। कोई किसी की इज्जत या ङ्क्षजदगी को खत्म नहीं कर सकता, जबकि तक ऊपरवाला इसका फैसला न कर ले।

Related Posts