अमरोहा: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कई विधायक प्रत्याशियों की ओर से विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) के अमरोहा से प्रत्याशी मुखिया कुमार का ऐसा विवादित वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसके बाद केस दर्ज हो गया है। मुखिया कुमार वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक के घर डकैती डालने और ‘जिला प्रशासन की ऐसी की तेसी कर दूंगा’ बोलते दिखाई दे रहे हैं। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के खिलाफ भी विवादित बयान के चलते केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट़्स के मुताबिक अमरोहा से सपा प्रत्याशी मुखिया कुमार वायरल वीडियो में अपने आपराधिक इतिहास का भी बखान करते दिख रहे हैं। वे वीडियो में कहते दिखाई देते हैं, ‘इनकी ऐसी की तैसी… हिंदू-मुस्लिम को अलग-अलग करके ये जीत गए हैं। एक कार्यक्रम की फोटो की बात करते हुए वे कहते दिख रहे हैं कि वे खुद को वह फोटो दिखाकर कट्टर हिंदू बता रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम सब भाई-भाई हैं। इनकी ऐसी की तैसी। सपा प्रत्याशी आगे कहते हैं कि विधायक ने जितना भ्रष्टाचार किया है, उसका पूरा हिसाब करेंगे। इससे सारा माल लूट करके तुम्हारे घरों में भर दूंगा। शासन-प्रशासन, मुकदमे की बात कर रहे हैं, इसकी ऐसी की तैसी। 16 बार जेल काट रखी है मैंने। यह मेरे पर मुदकमा लगाएंगे।
देखिये प्रशासन को क्या बोले नेता…
इस बारे में एसपी अमरोहा सीपी शुक्ला का कहना है कि हमारी जानकारी में मामला आया, जिसमें प्रत्याशी मुखिया कुमार के खिलाफ़ अभियोग पंजीकृत करा है। हमने मामला आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।







