September 19, 2026 11:37 AM

अजय मिश्रा टेनी बोले – ‘दो कौड़ी का आदमी है राकेश टिकैत, जमानत जब्‍त हो चुकी है’ टिकैत ने किया पलटवार, देखें टेनी का VIRAL VIDEO

लखनऊ : केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्र टेनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसान नेता राकेश टिकैत को ‘दो कौड़ी का आदमी’ कहते हुए नजर आ रहे हैं। अजय मिश्र टेनी कहते हैं कि वो ‘दो कौड़ी का आदमी’ को जवाब देना जरूरी नहीं समझते हैं। अजय मिश्र टेनी वीडियो में कहते हैं, ”चाहे कितने भी राकेश टिकैत आए, क्योंकि मैं राकेश टिकैत को अच्छी तरह से जानता हूं, वह दौ कौड़ी का आदमी है। इसका आप लोगों ने देखा है कि उसने दो बार चुनाव लड़ा, दोनों बार जमानत जब्‍त हो गई। इस तरह का अगर शख्स किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता है।”

‘मैं टिकैत जैसे लोगों को जवाब भी नहीं देता हूं…’

अजय मिश्र टेनी आगे बोलते हैं, ”मैं तो ऐसे लोगों को कभी जवाब भी नहीं देता हूं। इस तरह के लोगों को जवाब देने का कोई औचित्य नहीं है। लेकिन आप लोगों का इसी से राजनीति चलती है, इसी से रोजी-रोटी चलती है तो, वो अपना चलाएं। समय आने पर जवाब दिया जाएगा। मैं बस इतना दावा कर सकता हूं कि मैं अपने जीवन में कभी कोई गलत काम नहीं किया है।”

‘हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं…’

अजय मिश्र टेनी ने यह बयान उत्तर प्रदेश में अपने गृह क्षेत्र लखीमपुर खीरी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। अजय मिश्र टेनी ने आगे कहा, “मीडिया, तथाकथित किसान, गैर-राष्ट्रवादी राजनीतिक दल या कनाडा या पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी, मैंने कभी नहीं सोचा होगा कि आप मुझे उनके साथ-साथ इतना लोकप्रिय बना देंगे। यह आपकी ताकत है। आपकी वजह से ये लोग मुझे नहीं हरा सकते हैं। हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं।”

आपके समर्थन से मुझे पूरा भरोसा है…

अजय मिश्र टेनी आगे कहते हैं, ”मान लीजिए मैं एक कार में लखनऊ जा रहा हूं और यह अच्छी गति से जा रहा है। कुत्ते भौंकते हैं। वे सड़क के किनारे भौंकते हैं या कार का पीछा करते हैं। यह उनका स्वभाव है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। हमारा यह स्वभाव नहीं है। चीजें खुद-ब-खुद सामने आ जाएंगी और मैं सभी को जवाब दूंगा। आपके समर्थन से मुझे पूरा भरोसा है।’

अजय टेनी के बयान पर राकेश टिकैत का पलटवार

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने अजय टेनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, “हां हम तो छोटे ही आदमी हैं, वह होगा बड़ा. लड़का जेल में बंद है तो गुस्सा आएगा ही.” वहीं, टिकैत ने यह भी बताया है कि लखीमपुर में वह 13 दिन का मुक्ति अभियान चला रहे हैं. वहां पर गुंडाराज से दहशत का माहौल है. इतना ही नहीं, टिकैत ने आरोप लगाया है कि अजय टेनी के रहते जांच प्रभावित हो रही है, इसलिए उन्हें या तो जिलाबदर करें या स्टेटबदर.

Related Posts