July 18, 2026 9:43 PM

कोरोना का कहर : टाइम ट्रेवलर की भविष्यवाणी सच हुई तो बच्चे पैदा होंगे बंदर जैसे, जानिये पूरा मामला…

न्यूज़ डेस्क: कोविड हर स्ट्रेन के साथ नई परेशानियां लेकर आ रहा है. डेल्टा, ओमिक्रॉन के बाद अब ओमेगा वैरिएंट की आशंका गहरा गई है. जिसके लक्षण सबसे ख़तरनाक होने का खतरा मंडरा रहा है. ‘एक टाइम ट्रैवेलर’ ने भविष्यवाणी की है की 2022 में जल्द की कोरोना वायरस का नया वैरिएंट आएगा. इस वैरिएंट के साइड इफेक्ट्स प्रकृति को चुनौती देने वाले होंगे.

सोशल मीडिया यूज़र इस ‘टाइम ट्रैवेलर’ ने दावा किया कि वो भविष्य देख सकता है. उसके मुताबिक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की वजह से आधा इंसान और आधा चिंपैंजी यानि वानर प्रजाति के मिले जुलों लक्षणों के साथ पैदा होगा इंसान का बच्चा.

वानर युगमें वापसी की तैयारी !

इंसान पहले वानर ही था. धीरे-धीरे मानव सभ्यता का विकास होता गया और इंसान मानव बन गया. तो क्या इंसान एक बार फिर वानर युग की तरफ लौट जाएगा? क्या इंसान और जानवरों के बीच विशेष अंतर नहीं बचेगा? ये सवाल उठ खड़े हुए हैं एक ‘टाइम ट्रैवेलर की 2022 का भविष्यवाणी (Prediction) को लेकर. जहां उसने कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के प्रभाव को कुछ इस तरह बताया है जिसमें अब आधे इंसान, आधे वानर के गुणों के साथ बच्चा पैदा होने की आशंका है.

तारीखों के साथ की भविष्यवाणी
ऐसे Prediction के बाद सोशल मीडिया पर इस टाइम ट्रैवेलर का खूब मज़ाक बन रहा है. कोई इसे पागल, सनकी तो कोई बेवकूफ बता रहा है. लेकिन उसका दावा है कि जिसे भी उसके Prediction पर ज़रा भी संदेह हो वो अपनी डायरी में इन तारीखों को नोट कर ले, जो उसने बताई हैं. जैसे-

“11 मार्च- पहले मानव के पास एक चिंपैंजी वाला बच्चा है, जो बात कर सकता है. ये मिलिजुली खासियतों के साथ होगा.

“19 अप्रैल- एक नया कोविड स्ट्रेन ‘ओमेगा'(Omega) सामने आया, जो अब तक के सभी वैरिएंट से पांच गुना खतरनाक है.

“17 सितंबर- समंदर में अब तक का सबसे बड़ा जीव पाया गया. जिसे सेरीन क्रोइन (Cerine Croin) कहा गया. ये ब्लू व्हेल (Blue Whale) के आकार से भी चार गुना बड़ा है।”

इस भविष्यवाणी के साथ यूज़र ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Related Posts