June 28, 2026 12:57 AM

गर्भ मे ही मारना चाहता है ! पति नहीं पैदा करने दे रहा बच्चा, पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस के पास…

कानपुर: कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में चौथे बच्चे को जन्म देने की जिद अड़ी महिला को उसके पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। यह आरोप लगाते हुए एक महिला ने थाने में तहरीर देकर गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी रामसखी ने बताया कि उसके तीन बच्चे रोहित (9), शारदा (6) महिमा (4) वर्ष हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली है, लेकिन पति सतीश कुमार चाहता है कि वह बच्चे को जन्म न दे। इसलिए वो गलत हथकंडे अपना रहा है।  पीड़िता ने बताया कि पति जबदस्ती उसको गर्भपात की दवा खिलाकर उसके बच्चे को गर्भ में मार देना चाहता है। रामसखी के मुताबिक तीन बच्चों में केवल एक लड़का है, जिसकी एक आंख खराब है। दो लड़कियां हैं। इसलिए वह एक बच्चा और चाहती है, लेकिन पति बच्चे को पैदा होने से पहले मार देना चाहता है।

महिला बोली- पति शराब का लती,मारना चाहता है बच्चा

इसका विरोध करने पर पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। इसके चलते वह अपने मायके भूलनी पुरवा आ गई है। सतीश मजदूरी करता है और शराब का लती है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts