January 20, 2026 8:48 AM

उत्तराखंड के नगर निगमों में मेयर पद पर दौड़ा ट्रिपल इंजन, 11 में से 10 निगमों में भगवा बुलंद, श्रीनगर को छोड़कर बाकी सीटों पर जीती भाजपा

देहरादून : उत्तराखंड में BJP ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ‘शहर’ में भी अपनी सरकार बना ली है. 11 में से 10 मेयर उसके बन रहे हैं. शहरी निकाय चुनाव की 100 सीटों पर हुए  चुनाव में  निर्दलीयों ने भी खूब चौंकाया है. देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, काशीपुर, अल्मोड़ा, कोटद्वार, रुद्रपुर में बीजेपी के मेयर चुने गए हैं.  हरिद्वार, रुड़की में बीजेपी के प्रत्याशी निर्णायक बढ़त पर हैं. ऋषिकेश की सबसे चर्चित मेयर सीट पर बीजेपी के शंभू पासवान विजयी रहे. श्रीनगर मेयर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत दर्ज की. खास बात यह है कि कांग्रेस का 11 सीटों पर खाता तक नहीं खुला. अगर 2018 की बात करें तो कांग्रेस ने तब 2 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी का स्कोर 5 था. इस बार बीजेपी को मेयर चुनाव दोहरी खुशी मिली  है. अब 10 नगर निगम उसके कब्जे में हैं. 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों में भी बीजेपी बढ़त पर है, लेकिन कांग्रेस ने यहां अच्छी टक्कर दी है. निर्दलीय भी तीसरी ताकत के तौर पर उभरे हैं. 43 नगर पालिकाओं के अब तक घोषित नतीजों में 15 पर बीजेपी और 12 पर कांग्रेस को जीत मिली है.  46 नगर पंचायत अध्यक्षों में 15 पर बीजेपी और 12 पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं.

11 सीटों के नतीजे: कहां कौन मेयर बना 

मेयर सीट कौन जीता
देहरादून BJP के सौरभ थपलियाल जीते
ऋषिकेश  बीजेपी के शंभू पासवान जीते
हरिद्वार  बीजेपी 
रूड़की बीजेपी 
रुद्रपुर  भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा की 13082  वोटों से जीत. BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक.
काशीपुर काशीपुर में भाजपा ने की जीत. दीपक बाली को 48760 वोट मिले. कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल 43790 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे.
कोटद्वार बीजेपी के शैलेंद्र रावत जीते.
श्रीनगर  उत्तराखंड की श्रीनगर नगर निगम सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया. निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया. 
पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से बीजेपी को जीत मिली है. 17 वोट से कल्पना देवलाल जीती हैं. 
अल्मोड़ा अल्मोड़ा नगर निगम से बीजेपी उम्मीदवार अजय वर्मा जीते
हल्द्वानी  बीजेपी के गजराज बिष्ट ने 3894 वोटों से जीत हासिल की.
Related Posts